टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड का मौसम इन दिनों काफी ज्यादा मेहरबान नजर आ रहा है यही वजह है कि अप्रैल के महीने में लोगों को दिसंबर वाली ठंड और अगस्त वाली बरसात का मजा मिल रहा है.दिन भर कड़क धूप और शाम होते ही बारिश से गर्मी से लोगों को राहत महसुस हो रही है.ये सारा कुछ पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले अगले कुछ दिनों तक झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है यानि मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
पढ़े आज के मौसम का हाल
मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश वज्रपात और आंधी तूफ़ान का असर देखा जाएगा जिसको देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इन जिलो में रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गढ़वा, चतरा, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम शामिल है.मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को आंधी तूफ़ान के समय सावधान रहने की हिदायत दिया गया है और घर में रहने को कहा गया है.
कुछ जिलो में रुक-रुककर होती रहेगी बारिश
वही अन्य जिलों की बात की जाए तो वहां भी दोपहर में भले ही धूप देखने को मिलेगी लेकिन शाम होते ही मौसम अचानक से बदल जाएगा और रात को रुक रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा और मौसम सुहाना बना रहेगा.कुल मिलाकर कहा जाए तो आज भी झारखंड का मौसम पुरी तरीके से बदला हुआ नजर आएगा. वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अप्रैल से एक बार फिर झारखंड का मौसम करवट लेगा और कड़क धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होगा.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.