☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से ठंड से मिलेगी राहत, सेहत को लेकर रहें अलर्ट

Weather Alert:मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से ठंड से मिलेगी राहत, सेहत को लेकर रहें अलर्ट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.मौसम विभाग के मुताबिक आनेवाले अगले तीन दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम के इस बदलाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी-जुकाम, गले में खराश और मौसमी एलर्जी का खतरा अधिक है. ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

आज मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है

वहीं आज यानि सोमवार के मौसम की बात करें, तो आज मौसम में बड़े बदलाव की की कोई संभावना नहीं है.आज भी न्यूनतम और अधितकम तापमान में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कल से एक बार भी मौसम बदल सकता है.आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

सेहत को लेकर रहें अलर्ट

दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन ठंड शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड लगेगी.इसलिए ठंड के प्रभाव से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें. गर्म कपड़े पहनें, गर्म पेय का सेवन करें, और ठंडी चीजों से परहेज करें.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है. ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचने के लिए सतर्क रहें और छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें.

Published at:27 Jan 2025 08:44 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.