☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड के 16 जिलों में कहर बरपायेगा मौसम,पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Alert:आज झारखंड के 16 जिलों में कहर बरपायेगा मौसम,पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में मुसलाधार बारिश हुई जिससे कांटाटोली का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया. वही लोहरदगा में भी मुसलाधार बारिश देखने को मिली जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. वही अन्य कुछ जिलों का भी यही हाल रहा.वही आज यानी 16 सितंबर की बात करें तो आज मंगलवार के दिन झारखंड के 16 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जाती गई है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया.वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है

मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है उन जिलों में कोल्हान के तीन जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के साथ अन्य जिला दुमका, गिरिडीह,देवघर, गोड्डा के साथ जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी रामगढ़ भी भारी बारिश की संभावना जाती गई है जिससे लोगों को सावधान रहना है और बारिश के समय घर से बाहर नहीं निकलना है.

हर साल के मुकाबले इस साल पड़ेगी ज्यादा ठंड

वहीं झारखंड के मौसम विभाग की माने तो इस साल हर साल के मुकाबले 30 से 35% ज्यादा ठंड पड़ सकती है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार इस साल 71% चांस है कि ला-नीना एक्टिवेट होगा जिससे इस बार झारखंड में भी हांड कपानेवाली ठंड पड़ेगी.इसलिए इस साल से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

 झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहां आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड के अधिकतम तपमान में कोई भी बदलाव नजर नहीं आएगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:16 Sep 2025 03:38 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.