✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज से एक बार फिर बदल सकता है झारखंड के मौसम का मिजाज, पढ़े IMD का ये बड़ा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:45:26 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड से मानसून के लौटने के साथ ही मौसम पूरी तरह से शुष्क हो चुका है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में कड़क धूप खिली रही. शाम 6:00 बजे के बाद लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है. जिसको लोग काफी ज्यादा एन्जॉय कर रहे है.वही झारखंड के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जहां कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

पढे अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज यानी गुरुवार से अगले 5 दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलो में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हालांकी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

इससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण बनता हुआ दिखाई दे रहा है जिसका असर आंशिक रूप से झारखंड पर अगले पांच दिनों तक देखने को मिलेगा.इसकी वजह से दोपहर 3:00 बजे के बाद राज्य के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा हलांकि इससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी.

अगले दो दिनों में 2 डिग्री बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान 

झारखंड के अधिकतम न्युनतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसमे कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की आने वाले अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के न्युनतम में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jhsrkhand weather update todayJhsrkhand weather updateJharkhand weather alert todayJhsrkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJhsrkhand weatherJharkhandJhsrkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshdpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.