✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में कल से अगले 3 दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज,पढे अपने-अपने जिलों का हाल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:31:40 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड पर इस बार मानसुन पूरी तरीके से मेहरबान दिखा जहां अक्टूबर की शुरुआत के महीने में भी बारिश देखने को मिली. वहीअब अक्टूबर महीने का आखिरी दिन चल रहा है ऐसे में छठ पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि 25 अक्टूबर से झारखंड के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल जाएगा जिसका असर कल यानी 24 अक्टूबर से ही देखने को मिलेगा. जहां झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश हो सकती है.इस दौरान कुछ जिला में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को इससे सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

 अगले 3 दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी का कहना है कि 25 अक्टूबर को झारखण्ड की राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे वहीं बूंदाबांदी हो सकती है.यह स्थिति 26 अक्टूबर को भी देखने को मिलेगी. जहां मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा. जिससे झारखंड के तापमान में गिरावट आएगी. जिसमें ठंड बढ़ने की संभावना है.

5 दिनों के अंदर 4 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 3-4 दिनों से झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिक्तम तपमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

26 27 अक्टूबर को भी झारखंड में बारिश की संभावना

26 और 27 अक्टूबर को भी झारखंड के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा जिसमें खास तौर पर छठ महापर्व वाले लोगों को परेशान किया जा सकता है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की बात की जाए तो मौसम पूरी तरह से बदला देखने को मिला वही आज सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है और मौसम पूरी तरह से साफ है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.