✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
March 9, 2026
Updated 7:47 am

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे वही इसी बीच लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कुछ-कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए हुए है, कहीं कहीं बारिश की भी संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 मार्च को झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे तो वही गरज के साथ बारिश की भी संभावना है, जिसको लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान झारखंड के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आवाज भी चल सकती है.

आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

वहीं आज यानी 9 मार्च सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में आंशिक बादल छाए रह सकते है तो वही गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है.हलाकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 10 मार्च के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हो जाएगा लेकिन गर्मी में तेजी से ही बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों का पसीना छूटेगा.

कल भी झारखंड पर दिखेगा पश्चिमी विकास का असर

वही कल यानी 10 मार्च के मौसम की बात की जाए तो कल भी झारखंड के कुछ जिलों पर पश्चिमी विक्षोप का असर देखा जाएगा जहां बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में गरज के साथ बारिश की संभावना है.इस दौरान झारखंड के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आस पास रह सकता है वही न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहेगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.