टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. जहां राज्य के कुछ हिस्सों में जहां तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं कई जिलों में अचानक बारिश, तेज हवा और आंधी की भी संभावना जताई है.मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे झारखंड में कहीं लू जैसे हालात बन सकते है तो कहीं बादल गरजने के साथ बारिश भी हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे कुछ जगहों पर पेड़ गिरने या बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है.
43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
सबसे ज्यादा गर्मी पलामू और डालटनगंज क्षेत्र में देखने को मिल सकती है, जहां पारा 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. चतरा और गढ़वा में भी तेज धूप और लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है.वही रामगढ़, लोहरदगा और सिमडेगा जैसे इलाकों में तापमान थोड़ा कम रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान करीब 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है.रांची में भी हल्की राहत के साथ न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री रहने की उम्मीद है.मौसम विभाग ने रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम सहित आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहे.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.