☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert-आज इन 13 जिलों में कहर बरपा सकता है मौसम,गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट 

Weather Alert-आज इन 13 जिलों में कहर बरपा सकता है मौसम,गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड के मौसम में मिला जिला असर देखने को मिला. जहां कुछ जिलों में कड़कड़ाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल किया तो वहीं कुछ जिलों में तेज हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.हलाकी मौसम ने कुछ जिलो में अपना कहर बरपाया.जहा वज्रपात से हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में सुनील कुमार ठाकुर नाम के युवक की मौत हो गयी.वही रांची में तेज बारिश से कई जगह जल जमाव हो गया.

पढें आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

 वही आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 13 जिलों में मौसम भारी तबाही मचा सकता है.जहां तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की संभावना है.मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड में गरज के साथ बारिश होगी. वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चल सकती है.वज्रपात की संभावना को देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. हलांकि 13 जिलों के लोगों को आज खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है जहां वज्रपात अपना कहर बरपा सकता है.

26 मई तक झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने से 26 मई तक झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा. जहां इस दौरान गरज के साथ बारिश 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

अगले 3 दिनों में 6 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है वही न्युनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

कोल्हान में गर्मी ने खूब सताया

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले के बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां प्रचंड. गर्मी ने लोगों को खूब सताया हलांकि शाम के 5:00 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और गरज के साथ बारिश हुई वही तेज हवा से मौसम पूरी तरह से ठंडा-ठंडा कूल कूल हो गया. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. वही आज यानी बुधवार की सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप खिली है जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Published at:21 May 2025 02:35 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.