✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों पर दिखेगा बदले हुए मौसम का असर, बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 08 Mar 2026 07:46 AM (IST)

Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों पर दिखेगा बदले हुए मौसम का असर, बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में पिछले 2 दिनों से बदलाव के संकेत मिल रहे है.मौसम विभाग में पूर्वानुमान बताया गया था कि 6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक झारखंड के मौसम का मिजाज यूं ही बदला हुआ रहेगा. वही 8 मार्च यानी आfज रविवार के मौसम की बात की जाए मौसम विभाग का कहना है कि आज राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है तो वही तेज हवा भी चलने की संभावना है.मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से भी अलर्ट रहने की सलाह दी है.

आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज 8 मार्च के दिन झारखंड के पूर्वी जिलों में गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं तेज हवा भी चल सकती है.वही कल यानी 9 मार्च का मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है मौसम विभाग कहा जाता है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवा चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहना है मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात और तेज़ हवा से बचने की सलाह दिया है.

8 से 9 मार्च के बीच तापमान बढ़ने की संभावना

वही 8 से 10 मार्च के बीच झारखंड का अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहेगा मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश से उमस बढ़ सकता है.जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा हालांकी इस दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है वरना तबियत खराब होने की भी संभावना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.