✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड के इन 8 जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट,पढें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:44:13 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन वहीं कुछ जिले ऐसे भी थे जहां आसमान से आग बरसे.जहा दोपहर के समय लोगों का पसीना छूटा तो रात में बेचैनियों की वजह से नींद तक नहीं आई. वही आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है वही वज्रपात की भी संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.

14 जून तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आज से आने वाले अगले 14 जून तक झारखंड के कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है वहीं गरज के साथ बारिश होगी तो वज्रपात से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. जिसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. यानी आने वाले अगले चार दिनों में झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है.

आज झारखंड के इन जिलों में होगी तेज हवा के साथ बारिश

वही आज झारखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उन जिलो में सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ शामिल है इन जिलों में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम करवट लेगा और गरज के साथ बारिश शुरू हो सकती है. वही बज्रपात की भी संभावना है.इस दौरान यहां के लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

कोल्हान प्रमंडल में खूब सता रही है गर्मी

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो यहां पिछले 24 घंटे में गर्मी ने लोगों को खूब सताया.दोपहर के समय खास कर लोग गर्मी से बेचैन दिखे.वही सड़क सुनसान दिखी. वही रात के 10:00-11:00 बजे तक भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री गिरा झारखंड का पारा

24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है हालाकि न्युनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आया है वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आने वाले अगले तीन-चार दिनों में झारखंड के तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.