✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट,पढ़े कब तक मेहरबान रहेगा मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: April 28, 2025,
Updated: 7:30 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड वासियों पर इन दिनों मौसम काफी ज्यादा मेहरबान नजर आ रहा है. यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में झारखंड के सभी जिलों में बादल छाए रहे जिसकी वजह से धूप से लोगों को राहत मिली.वही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की वजह से लोगों को काफी ज्यादा राहत महसुस हो रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्युनतम तापमन में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री तक गिर चूका है.

पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

आज यानि सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में बारिश की पूरी संभावना जताई गई है वही वज्रपात को लेकर पुरे झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.वही ग्रामीण इलाकों में किसानों को खेतों में जाने से मना किया गया है ताकि कोई अनहोनी ना हो.मौसम विभाग की माने तो झारखंड के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहेंगे तो वहीं कई जिलों में झमाझम बारिश होगी.वही वज्रपात भी हो सकता है.वही लगतार ठंडी हवा चलने से लोगों को काफी ज्यादा राहत महसुस होगी.

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के अधिकांश जून में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, तेज हवा आंधी तूफान चलने से खंभा, पेड पोल गिरने की संभावना रहती है जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहना है और आंधी तूफान चलने के समय घर में ही रहना है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढें कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां,चाईबासा की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां मौसम सुहाना रहा. धूप नहीं निकलने से और बादल छाए रहने की वजह लोगों को राहत मिली. वहीं आज कोल्हान प्रमंडल में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है.जमशेदपुर के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. पिछले दो-तीन दिनों में जमशेदपुर के तापमान में भी 8 से 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.जिससे लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.