✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: आज रांची, हजारीबाग सहित 13 जिलों भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 29 Jul 2025 08:31 AM (IST)

Weather Alert: आज रांची, हजारीबाग सहित 13 जिलों  भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है.  कुछ जिलों में भारी तबाही भी देखने को मिल सकता है. लगातार बारिश के वजह से  लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.वही वज्रपात की वजह से अब तक कई मौत हो चुकी है वही मौसम विभाग की ओर से जो ताजा अपडेट आया है वह भी लोगों को कुछ खास राहत देनेवाला नहीं है.मौसम विभाग की माने तो आज भी झारखंड के 13 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी.वही तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गयी है.

इन 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के जिन 13 जिलों के लोगों को सावधान रहना है उन जिलों में राजधानी रांची, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग,देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा,जामताड़ा,कोडरमा,बोकारो,रामगढ़, धनबाद शामील है.इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

30 और 31 जुलाई को भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने से 30,31 जुलाई के दिन भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है.उसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड में बारिश से लोगों को राहत मिलेगी कोई उम्मीद नहीं है.

पढे कैसा है कोल्हान के मौसम का हाल

वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा में पिछले 24 घंटे में रुक-रुककर हल्की फुल्की बारिश देखी गई. हालंकी स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके में बाढ़ की स्थिति है जिससे लोग परेशान है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.