☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज दिखेगा मौसम का व्यापक असर,जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज दिखेगा मौसम का व्यापक असर,जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों मानसून ने अपना कहर बरपा रखा है आलम यह है कि नदियां उफान पर है तो वही नदी किनारे रहने वाले लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. लगातार हो रही है बारिश की वजह से बाज़ार में सन्नाटा पसरा है, जिसकी वजह से दुकानदारों को भी काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें घाटा हो रहा है,क्योंकि बारिश की वजह से ग्राहक बाज़ार नहीं पहुंच रहे है.आज यानी 9 जुलाई को मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 4 जिलों में प्रचंड रूप से बारिश का असर देखा जाएगा वहीं वज्रपात की भी संभावना है.

 इन जिलों में आज दिखेगा मौसम का व्यापक असर

मौसम विभाग की माने तो आज चार जिलों में बारिश और वज्रपात का असर देखा जाएगा उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिला शामिल है.जहा बारिश और वज्रपात का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.इसके साथ अन्य 20 जिलों की बात की जाए तो वहां हल्की फुल्की बारिश हो सकती है हलांकि दिनभर बादल छाए रहेंगे.

इस दिन से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 जुलाई को झारखंड में बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है.वही 12 जुलाई से एक बार फिर बारिश शुरू हो जाएगी क्योंकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देगा.लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वही जलजमाव की वजह से शहरी इलाकों में भी लोग परेशान है.

पढें कोल्हान का मौसम 

कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो यहां भी बारिश का व्यापक असर देखने को मिल रहा है.पिछले 24 घंटे से सरायकेला में बारिश हो रही है वहीं आज सुबह भी यहां बारिश नहीं थमा है.लगातार हो रही बारिश की वजह से अब यहां के लोग उब चुके है.

पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री गिरा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.हालांकी न्युनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आया है.आनेवाले अगले 24 घंटे में इसमे एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढें अपने जिले का तापमान

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:09 Jul 2025 02:49 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamahedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.