✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में बदला रहेगा मौसम का मिजाज,पढ़े कब से दिखेगा ठंड का असर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:40:06 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड से मानसून के विदाई के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है, आलम यह है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह और शाम के समय लोगों को सिहरन महसुस हो रही है, जिस तरह से लोगों को अभी से ही ठंड का एहसास हो रहा है उसको देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस साल कड़ाके की ठंड झारखंड में पड़ने वाली है.झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आईएमडी की ओर से जारी किया गया है चलिए जान लेते हैं आखिर झारखंड में इस बार ठंड का हाल क्या रहेगा.

आज झारखंड का मिजाज बदला हुआ रहेगा

वैस तो बंगाल की खाड़ी में कोई वैसा सिस्टम बनता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है,लेकिन फिर भी आज झारखंड का मिजाज बदला हुआ रहेगा.मौसम विभाग का कहना है कि आज शुक्रवार के दिन झारखंड के कुछ दिन आशिक बादल छाए रहेंगे हालांकी बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन फिर भी इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.वही कल यानी शनिवार से झारखंड का मौसम एक बार फिर पूरी तरीके से साफ हो जाएगा. जहा कड़कड़ाती धूप खिलेगी तो वही लोगों को गुलाबी ठंड का आनंद लेने का मौका मिलेगा.

कोल्हान में अभी सही पडने लगी है ठंड

कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो पिछले 1 सप्ताह से यहां कड़क धूप खिल रही है वहीं शाम और सुबह के समय लोग गुलाबी ठंड का मजा ले रहे है.हलाकी पिछले 24 घंटे के दौरान यहां लोगों को थोड़ी बहुत ठंड का एहसास हुआ जिससे लोग अब शाल स्वेटर निकालने की तैयारी में है.आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो कोल्हान की सरायकेला में आज कड़क धूप के लिए हुई है.मौसम पूरी तरह से साफ है.

आने वाले अगले दो दिनों के अंदर 2 डिग्री चढ़ेगा न्युनतम तापमान 

वही बात अगर झारखंड का अधिकतम न्युनतम तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्युनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है आने वाले अगले दो दिनो के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jhsrkhand weather update todayJharkhand weather updateJhsrkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJhsrkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJhsrkhand weatherJharkhandJharkhand newsJhsrkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.