☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव के वज़ह से झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो दिनों तक जोरदार बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव के वज़ह से झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो दिनों तक जोरदार बारिश के आसार, अलर्ट जारी

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदला है और मानसून की बारिश शुरू हो गई है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो राजधानी रांची साईत समेत अन्य जिलों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली.वही सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.5 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहां सबसे अधिक बारिश सरायकेला जिला में 48 मिली मीटर बारिश हुई.जिससे मौसम सुहाना हो गया. हालांकी दोपहर में कड़ी धूप खिले रही लेकिन शाम होते होते होते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई.आईएमडी की माने तो आज झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है.

आज झारखंड के सभी जिलों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार यानि आज के दिन झारखंड के सभी जिलों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी. उनका कहना है कि ओडिशा की तट पर एक लो प्रेशर बना है जिससे आज झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आयेगा.वही झारखंड से होते हुए बिहार की तरफ एक ट्रफ पार हो रहा है जिसकी वजह से आने वाले एक सप्ताह तक झारखंड में मौसम की यही स्थिति देखी जा सकती है.

इने जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

आज सावन का पहला दिन है. मौसम विभाग की माने तो आज पुरे झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद है. हालांकी कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हो सकती है लेकिन मौसम सुहावना बना रहेगा.24 घंटे में राज्य के सभी जिलों में लगभग हल्की या झमाझम बारिश देखने को मिलेगी.आज मौसम भी सावन की पहली फुहार लोगों पर बरसाने के लिए तैयार है.मौसम विभाग के अनुसार आज कोल्हान समेट खूंटी गुमला सिमडेगा बोकारो धनबाद रांची और रामगढ़ में भारी बारिश हो सकती है जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पढें आज का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Published at:22 Jul 2024 08:59 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.