✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 Weather Alert: आज सबसे अधिक झारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर, इन क्षेत्रों में  होगी झमाझम बारिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:16:56 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में देखा जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक डिप्रेशन ने झारखंड में तांडव मचा रखा है. यही वजह है कि पिछले तीन दिनों से झारखंड में लगातार कहीं मध्यम दर्जे की तो कहीं हल्की दर्जे की बारिश हो रही है. वही मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले चार दिनों तक इस चक्रवात का असर झारखंड में देखा जाएगा, जिसकी वजह से राज्य में अच्छी खासी बारिश तो होगी. वहीं इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. 

आज झारखंड में होगी झमाझम बारिश 

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में हल्की मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं वज्रपात का भी असर देखा गया. वह सबसे अधिक बारिश पश्चिम सिंहभूम में 76.4 मिलीमीटर दर्ज किया गया.वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक डिप्रेशन बना हुआ है उसी का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है, वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज जबरदस्त तरीके से इस चक्रवात का असर झारखंड में दिखने वाला है. जिसकी वजह से आज झमाझम बारिश होगी.  

आज अधिकतम तापमान में आयेगी 4 से 5 डिग्री की गिरावट

 आज शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में अच्छी खासी बारिश देखी जाएगी. वहीं इसके साथी वज्रपात की भी स्थिति बनी रहेगी. आज बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का सबसे अधिक झारखंड में देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से आज झमाझम बारिश होगी तो वहीं अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज मौसम विभाग की ओर से बारिश और वज्रपात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.इसके साथ ही आज कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसको लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. 

पढ़ें जिलों का संभावित तापमान 

वही आज झारखंड के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो गिरिडीह, गोड्डा जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं हजारीबाग, खूंटी, गुमला, रांची, बोकारो, रामगढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. 

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weather informationimd alert regarding rain in jharkhandimd alertheat wave in jharkhandjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.