✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: आज झारखंड के इन जिलों में तबाही मचायेगी भारी बारिश,वज्रपात से बचें, इस दिन से बदलेगा मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:54:27 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम पूरी तरह से ठंडा ठंडा कूल कूल रहने वाला है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 26 मई तक झारखंड में झमाझम बारिश होगी. वही वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग के माने तो आज यानी 22 मई को पूरे झारखंड में जहां गरज के साथ बारिश होगी वही तेज हवाएं चलेंगी जिससे मौसम पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा.

आज झारखंड के इन जिलों में तबाही मचायेगी भारी बारिश

मौसम विभाग माने तो आज झारखंड के उत्तर पूर्वी जिलों जैसे देवघर, धनबाद, दुमका समेत अन्य निकटवर्ती मध्य रांची, बोकारो के साथ दूसरे भागों में भारी बारिश संभावना जतायी गयी है जिससे लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है इन जिलों में आज खास तौर पर मौसम का असर देखा जाएगा.वज्रपात को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है.

पढ़े कब तक झारखंड में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग की माने तो इस बार 4 दिन पहले मानसून केरल में दस्तक देगा.जिसको झारखंड पहुचने में 10 से 12 दिन लगेंगे.IMD का कहना है कि 25 मई तक मानसून केरल पहुंच सकता है. वही झारखंड में मानसून को आने में कम से कम 5 से 7 जून तक का समय लगेगा. वहीं इसके एक हफ्ते बाद मानसून पूरी तरह से झारखंड को कवर कर लेगा.

पढ़े कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में गर्मी ने यहां खूब सताया. हालांकी शाम 5:00 बजे के बाद तेज हवाएं चली तो वहीं बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया.वही आज सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप निकली है हालांकी दोपहर के बाद यहां मौसम में बदलाव की संभावना है.

अगले 24 घंटे में और तीन डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में दो डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है. जिससे मौसम में थोड़ी नरमाहट आई है.IMD का पूर्वानुमन है कि आने वाले अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में और 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.