✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:25 और 26 अक्टूबर को इन जिलों में होगी गरज के साथ बारिश,वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:02:25 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दुर्गा पूजा की तरह ही छठ पर्व पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.झारखंड में मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट जारी किया गया है. आईएमडी का कहना है कि इस बार छठ पर्व के दौरान झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.हालांकी कुछ जिलों में मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ जिलों के मौसम का मिजाज बदलेगा जिससे लोगो को परेशानी हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची के साथ , जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा लेकिन अन्य जिलों में बारिश होगी.

 इन जिलों में होगी गरज के साथ बारिश

आपको बता दें कि 25 और 26 अक्टूबर यानी छठ के दौरान झारखंड के जिन जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा जिला में बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे हालांकी बारिश होने की संभावना बहुत कम है.मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर 3:00 बजे के बाद झारखंड के कुछ जिलों के मौसम का मिजाज बदलेगा जहां आसमान में बदल दिखायी देंगे.यह स्थिति कुछ जिलों में छठ महापर्व के दौरान तक रहेगी.वही बारिश की वजह से तपमान में गिरावट आएगी जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी.

अगले 3 दिनों के अंदर तीन डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिनों के अंदर 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमन 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.