✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में दिवाली पर होगी गरज के साथ बारिश, पढ़े आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:34:45 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इस बार कडाके की ठंड पड़ने वाली है ऐसा हम नहीं करेन बल्की मौसम विभाग कह रहा है.इस बार ला नीना के प्रभाव से झारखंड में जबरदस्त ठंड पड़ेगी जिसका असर अभी से दिखना शुरू हो गया है जहां झारखंड के अधिकांश जिलों में लोगों को अक्टूबर महीन से सिहरन महसुस हो रही है.मौसम विभाग का कहना है कि 21 अक्टूबर से झारखंड में ठंड की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

दिवाली और छठ को लेकर बड़ा अपडेट

 मौसम विभाग की ओर से दिवाली और छठ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा.झारखंड के अधिकांश जिलो में कड़क धूप खिलेगी वही लोग गुलाबी ठंड का मजा ले पाएंगे लेकिन 2 दिन बाद यानी दीपावली के दिन झारखंड के मौसम का मिजाज बदलेगा जहां पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में आंशिक बादल छाए रहेंगे.जहा गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है.

नवंबर महीने से ही लोगों को होगा प्रचण्ड ठंड का एहसास

जिस तरह से अभी से ही लोगों को ठंड महसूस हो रही है उसको देखकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि नवंबर महीने से ही लोगों को प्रचण्ड ठंड का एहसास होने लगेगा.जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना है और इसको जरा भी नजर अंदाज नहीं करना है क्योंकि बदलते मौसम के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है जिससे लोगों की तबीयत बिगड़ रही है.

24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा न्युनतम तापमान 

 पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले चार-पांच दिनों तक इसमे कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा हलांकि 5 दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jhsrkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJhsrkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.