✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के इन 14 जिलों में आज आंधी तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश,वज्रपात का अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:11:40 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम ने करवट लिया है. जहां कल दोपहर से ही झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं, वही कुछ जिलों में बूंदा बांदी भी हुई, जहां ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है कुल मिलाकर कहे तो मानसून की दस्तक साफ-साफ तौर पर दिखाई दे रही है मौसम विभाग की माने तो आज यानि 16 जून से पूरे झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.

16 से 19 जून के बीच झारखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 19 जून के बीच झारखंड में मानसून दस्तक दे सकता है जिसकी आहट भी अब दिखाई देने लगी है. इस दौरान झारखंड में भारी बारिश की संभावना है. वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.इसके साथ ही आंधी तूफ़ान से भी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

संथाल परगना के इन 6 जिलों में पहले दिखेगा मानसून का असर

जैसा की मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी है कि संथाल परगना के रास्ते मानसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है. जिससे सबसे पहले संथाल परगना के 6 जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी. संथाल परगना के लोग जिस तरह से गर्मी से बेचैन थे उससे राहत मिलेगी.

इन जिलों में आज आँधी तूफ़ान का येलो अलर्ट 

झारखंड के कुछ जिलों में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है वहीं गरज के साथ बारिश की भी संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी है.इन जिलो में गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद शामिल है.

पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा झारखंड का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो इसके अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर भी देखने को मिल रहा है जिससे गर्मी से लोग रात की सांस ले रहे है मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आने वाले अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में और 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है,आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कोल्हान के जिलों में गर्मी से राहत

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में लोगों को गर्मी से यहां थोड़ी राहत मिली है. कल दोपहर के बाद से ही यहां बूंदा बांदी हुई तो वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसकी कड़कड़ाती धूप से लोगों को राहत मिल गई है. वही आज सुबह से ही सरायकेला में बादल छाए हुए हैं जिससे गर्मी से राहत मिली है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.