✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update : मानसून ने पकड़ा रफ्तार, आज भी झारखंड के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:38:54 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनो अच्छी खासी बारिश हो रही है.जिसकी वजह से डिफिशिएंसी रेट में लगतार कमी आ रही है.मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि आनेवाले तीन चार दिनों में इसमें और कमी देखने को मिलेगी.पहले जहा डिफिशिएंसी रेट -53% था अब घटकर -42% हो गया.जिस तारिके से तेज बारिश हो रही है उसको देख कर लगता है दो तीन दिनों में डिफिशिएंसी घटकर -38% हो जायेगा.

सोमवार के दिन दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हुआ

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली.वही दोपहर के समय लोगो को गर्मी का एहसास हुआ लेकिन फिर शाम में हुई बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया. सबसे अधिक बारिश की बात करें तो सोमवार को पश्चिम सिंहभूम में 51.2 मिलीमीटर बारिश हुई. वही सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही सबसे कम तापमान रांची का 24.6 डिग्री सेल्सियस देखा गया.

आज झारखंड में मसलाधार बारिश की संभावना

वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड में अच्छी खासी बारिश की उम्मीद है. IMD के मुताबिक आज 75 से 100 प्रतिशत बारिश हो सकती है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है. आज जिन जिलो में भारी बारिश की संभावना है उन जिलो में खूंटी, रामागढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गढ़वा, गुमला, पलामू चतरा और सिमडेगा शामिल है. इस जिले के लोगों को मौसम विभाग ने सावधान रहने की चेतावनी दी है.

पढ़ें मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने क्या कहा

 मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. जिसकी वजह से राज्य का मौसम बदला हुआ नज़र आ रहा है. आज भी पूरे झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद है.जिसको लेकर लोगो को आज खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.और बारिश के समय कोशिश करनी है कि घर से बाहर न निकले.

पढ़ें अपने जिले का संभावित तापमान 

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गढ़वा का अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.