✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के इन 20 जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, आंधी- तूफ़ान के साथ वज्रपात का अलर्ट, पढें IMD का ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:46:28 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से अब झारखंड वासियों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग की माने तो आज यानी 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में गरज के साथ तेज बारिश होगी,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वही कुछ जिलों में वज्रपात की भी संभावना है,जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.आज झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है जिसमें लोगों को सावधान रहना है.

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज राज्य के उत्तर पश्चिम भागो को छोड़कर पुरे झारखंड में बारिश होगी.पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, बोकारो,गुमला, सिमडेगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहिबगंज गोड्डा और पाकुड़ में तेज बारिश होगी. 

आज दोपहर 2:00 बजे के बाद बदल जाएगा मौसम

वही आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में दोपहर 2:00 से 3:00 बजे क बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और गरज के साथ बारिश की संभावना है.वही तेज हवा भी चल सकती है वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.

अगले 4 दिनों में 4 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

वहीं झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम या न्यूनतम में कोई भी बदलाव नजर नहीं आया है हालंकी आने वाले अगले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में चार डिग्री के गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कोल्हान में खूब सता रही है लोगों को गर्मी

 झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब सताया दोपहर के समय धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ाया.वही आज भी सुबह से ही सरायकेला में कड़कड़ाती धूप खिली है,जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.हलाकि दोपहर 2:00 बजे बजे के बाद यहां मौसम बदल सकता है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.