✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झुलस रहा है झारखंड, पलामू के कई हिस्सों में तापमान 47.5 के पार, रांची ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, आज से थोड़ी राहत की उम्मीद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:56:27 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त गर्मी देखी गई, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा. दिन तो दिन रात को भी लोग गर्मी से बचने का उपाय ढूंढते रहे लेकिन उन्हें चैन की नींद नहीं आई.वह पिछले 24 घंटे में रांची समेत झारखंड के अन्य जिलों की बात की जाए तो सभी जिलों में प्रचंड गर्मी का असर देखने को मिला.जिससे लोग छटपटाते हुए नजर आए. वही सबसे अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सबसे अधिक तापमान गढ़वा जिला का 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही सबसे कम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का दर्ज किया गया. वही जमशेदपुर में रात के 10 बजे तेज हवाएं चली जिससे मौसम में हल्का ठंडापन देखने को मिला वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है.

आज भी लोगों को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक डिप्रेशन बना था उसका असर लगभग पूरी तरीके से खत्म हो चुका है जिसकी वजह से झारखंड में अब बारिश की संभावना न के बराबर बताई जा रही है.वहीं बारिश नहीं होने से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और लोगों का जीवन अस्त्र-शास्त हो गया है. वह लूकी वजह से लोगों का हाल बेहाल है. कल पलामू में चार लोगों की मौत लू लगने से हो गई वहीं जमशेदपुर की बात की जाए तो जमशेदपुर में भी एक बुजुर्ग महिला की लू लगने से मौत हो गई.

इन जिलों में लूको लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से आज कुछ जिलों में हीट वेव को लेकर यह को अलर्ट जारी किया गया जिस 

से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.विभाग ने लोगों को सख्त निर्देश दिया है कि दोपहर के 11 से 4 के बीच घर से बाहर बिल्कुल ना निकले.यदि आप घर से बाहर निकलते हैं तो आप हाइड्रेट होकर ही बाहर निकले.

पड़े अपने अपने जिलों का संभावित तापमान

वही झारखंड के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज जामताड़ा,गिरिडीह,दुमका अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMD alert in jharkhand todayIMD alertRain in jharkhandHeat wave in jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.