☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत,पढे IMD का ताज़ा अपडेट

Weather Alert:झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत,पढे IMD का ताज़ा अपडेट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):लगातार सवा महीने से हो रही बारिश झारखंड से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. आलम यह है कि नदियां उफ़ान पर है तो वही लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुसने से जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. वही मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है वह लोगों को राहत देनेवाली बिल्कुल भी नहीं है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले एक सप्ताह तक झारखंड में लगातार बारिश की सम्भावना जतायी गयी है.

आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल? 

आज यानी 28 जुलाई सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी वही तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.वहीं वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.वही लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.आज खास तौर पर संथाल परगना के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है जिससे लोगों को अलर्ट रहना है.

आज इन 8 दिनों तक लोग रहें सावधान

आज देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा में 70 से 110 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. वही वज्रपात की संभावना को देखते येलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के समय घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है.

कोल्हान के इन जिलों पर अब भी मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले की बात की जाए तो यहां भले ही पिछले 24 घंटे में बारिश ना के बराबर हुई है लेकिन बांध का फाटक खोले जाने की वजह से जमशेदपुर के कई इलाके में बाढ़ का पानी घुस चुका है जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है.हलांकी चांडिल डैम का फाटक बंद कर दिया गया है लेकिन फिर भी स्वर्ण रेखा और खरकई नदी उफान पर है जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा अब भी जमशेदपुर के कई इलाके में मंडरा रहा है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Published at:28 Jul 2025 03:17 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamahedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.