✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: आज पूरे झारखंड में गरज के साथ होगी भारी बारिश, इन 16 जिलों के लोग आंधी तूफ़ान से रहें सावधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:20:33 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मौसम विभाग की ओर से झारखंड को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है,जहां मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना जतायी है.वही वज्रपात की भी संभावना है.वही आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज पुरे झारखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.वही वज्रपात को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

इन 16 जिलों के लोग आंधी तूफ़ान से रहें सावधान

वही आज झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.आज झारखंड के जिन जिलों में आंधी तूफ़ान का व्यापक असर देखा जाएगा उन जिलों में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची,साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला और पाकुड़ जिला शामिल है.

दोपहर 3:00 बजे के बाद बदल जाएगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड में दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बाद मौसम पूरी तरह से अपना मिजाज बदल लेगा और गरज के साथ आदिकांश जिलो में बारिश होगी जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा तो वही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.इसके साथ ही झारखंड के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट भी दर्ज़ की जा सकती है.

पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री गिरा झारखंड का पारा

वही पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वही न्युनतम तापमान भी 1 डिग्री लुड़क चूका है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.