☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: आज झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना, तो वही इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस दिन से बदल सकता है मौसम

Weather Alert: आज झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना, तो वही इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस दिन से बदल सकता है मौसम

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है.कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वही भीषण गर्मी से झारखंड वासियों का हाल बेहाल है.आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कुछ जिलों में बारिश तो कुछ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन जिलों में लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत

झारखंड के आज कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. जिन जिलों में आज बारिश होगी उन जिलों में गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.मौसम विभाग की ओर से आज जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है उन जिलों में रांची, लोहरदगा, लातेहार,खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा जिला शामिल है.आज इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी जिसका मौसम सुहाना हो जाएगा.

इन जिलों में कहर बरपा सकता है हीट वेव

 वही झारखंड के कुछ जिलों में आज हीट स्ट्रोक का कहर देखा जाएगा जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो और जारी कर दिया गया है मौसम विभाग की माने तो साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़,धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, देवघर और दुमका सुबह के 11:00 बजे से दोपहर के 3:00 बजे बजे तक, खतरनाक हिट वेब चलेगा, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, वरना आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है.

इस दिन से मौसम में बदलाव की संभावना है

वही मौसम विभाग की माने से 18 मई से झारखंड का मौसम बदल सकता है जहां तेज बारिश होगी. जिससे झारखंड वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं आज झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमन 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Published at:11 May 2025 02:56 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.