☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक ठंडा-ठंडा,कूल-कूल रहेगा मौसम,गरज के साथ होगी बारिश,इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट 

Weather Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक ठंडा-ठंडा,कूल-कूल रहेगा मौसम,गरज के साथ होगी बारिश,इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गर्मी से परेशान झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 5 दिनों तक राज्य के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश होगी,जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग की माने तो 11 12,13, 14, 15 और 16 जून तक झारखंड में बारिश की संभावना है.इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

झारखंड में अगले 5 दिनों तक ठंडा-ठंडा,कूल-कूल रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा.जहा गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर है. वही लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाये तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है.वही ख़ासतौर पर लोगों को आंधी तूफ़ान से सावधान रहना है.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है जिसका असर आज पूरी तरह से झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा.जहां तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना है जिससे लोगों को आज अलर्ट रहना है.वहीं आज झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कोल्हान में गर्मी में खूब सताया

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में गर्मी ने यहां खूब सताया. हालंकी सरायकेलाE में दोपहर 3:00 बजे के बाद झमाझम बारिश हुई लेकिन थोड़ी देर की बारिश नहीं उमस बढ़ा दी और लोग लोगों का गर्मी से पसीना छूट गया.आज भी सुबह से ही यहां कड़क धूप निकली है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Published at:11 Jun 2025 01:47 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.