✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज से अगले 4 दिनों तक बदला रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, जानें नहाए खाए के दिन कैसा रहेगा मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:13:46 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में आज से अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है आपको बता दें कि 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत आज से यानी 25 अक्टूबर से हो रही है ऐसे में छठ पर्व करने वाले व्रत धरियों को परेशानी का सामना करना पड सकता है. मौसम विभाग का कहना है आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा. इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और बूंदबंदी और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है.

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न आज से सक्रिय हो जाएगा

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न आज से सक्रिय हो जाएगा जिसकी वजह से अगले 4 दिनों तक झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा.आज नहाए खाए है और आज से ही छठ महापर्व की शुरुआत होगी ऐसे में चलिए जान लेते है आज आज झारखंड का मौसम कैसा रहेगा.

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

आपको बता दें कि आज यानी 25 अक्टूबर को राजधानी रांची सहित राज्य के रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में दिन भर बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ जिलों में बूंदबंदी भी देखने को मिलेगी यह स्थिति कल भी रहेगी या नहीं 26 अक्टूबर को भी यहीं हाल रहेगा.इससे छठ के लिए गेहूं सुखाने वाले व्रत धारी को परेशान हो सकती है क्योंकि धूप नहीं निकलने की वजह से गेहूं सुखने में दिक्कत होगी.

पढे 27 और 28 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि 27 और 28 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिससे लोगों को सावधान रहना है.वही मौसम बदलने की वजह से झारखंड के तपमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी जिसे ठंड बढ़ेगी और लोगों को परेशानी होगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather forecast todayJhsrkhand weather forecastJhsrkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJhsrkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.