टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है.पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग की ओर से झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी संभावना जताई गई थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.बारिश की जगह केवल आंशिक बादल कुछ जिलों में दिखाई दिए.अधिकाँश जिलो में कड़क धूप खिली रही तो कुछ जिलों में आंशिक बादल आसमान में दिखाई दिया.दोपहर के समय लोगों का गर्मी से पसीना छूट गया.हालंकी रात के समय हल्की फुलकी ठंड लोगों को महसूस हुई.
पढ़े ताजा अपडेट
मौसम विभाग की ओर से जो ताजा अपडेट जारी किया गया उसमे बताया गया है कि झारखंड से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है जिसकी वजह से आने वाले तीन-चार दिनों तक झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है. हालांकी तीन-चार दिन सुबह में हल्की ठंड, दोपहर में कड़क धूप की वजह से गर्मी तो शाम के समय हल्की फुल्की ठंड का एहसास लोगों को होगा यह हाल अगले 1 सप्ताह तक देखने को मिलेगा.
आज से फिर इन जिलों में बढ़ सकती है ठंड
हालांकी झारखंड के चार जिलो पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार व लोहरदगा में सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड लग सकती है.सुबह के समय हल्का कोहरा का असर भी देखा जाएगा हालांकी दोपहर में धूप खिलते ही लोगों को गर्मी का एहसास होगा.अगले तीन-चार दिन तक यहां का न्यूनतम पारा 9 से 10 डिग्री के बीच रहने वाला है.
पढ़े कोल्हान के मौसम का हाल
वही बात अगर पश्चिमी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की करें तो यहां दोपहर के समय अच्छी खासी धूप देखने को मिल सकती है.जिसमें लोगों को गर्मी का एहसास होगा.वही साल स्वेटर की जरूरत लोगों को नहीं पड़ेगी.अच्छी खासी धूप दोपहर में खिलने की वजह से यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री या 31 डिग्री के बीच रह सकता है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.
