टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3-4 दिनों से हो रहे कड़क धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. आलम यह है कि दोपहर के समय जल बिना मछली की तरह लोग छटपटा रहे है.गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि पंखा कूलर भी काम नहीं कर रहा है.खासकर कोल्हान और संथाल के जिलों में हालत काफी ज्यादा खराब है. मौसम विभाग की ओर से 19 और 20 अप्रैल को हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया.वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.आईएमडी का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में और 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
कई जिलों का पारा 40 डिग्री के पार
वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग ने 7 जिलों में हिटबेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला शामिल है.वही कल यानी 19 अप्रैल के दिन भी झारखंड के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में 4 जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है.वाह 20 अप्रैल के दिन झारखंड के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भीषण गर्मी से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
खासकर बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखना है
वही बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग लगातार लोगों को सावधान रहने की हिदायत दे रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि बदलते मौसम में खासकर बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखना है हमेशा पानी पीते रहना और शरीर को हाइड्रेट रखना है.धूप में घर से बाहर निकलने से पहले सर को ढकना है और पेट पर खाना खाकर और पानी पीकर निकलना है वरना चक्कर जैसे परेशानियाँ हो सकती हैं और तबियत ख़राब हो सकती है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.