✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज भी झारखंड में दिखेगा आंधी-तूफान और बारिश का असर, इस जिले के लोग रहें सावधान 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 7:32:46 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ देखा जा रहा है.जहां कुछ जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अब भी तेज धूप और उमस का असर बना हुआ है.मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है.

इस जिले के लोग रहें सावधान

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका है. हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है.जहां रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और बोकारो सहित कई जिलों में गरज के साथ बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.इसके अलावा रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका और गिरिडीह जिलों में भी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है.लोगों को सलाह दी गई है कि आंधी-तूफान और वज्रपात के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJhsrkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.