☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के इन 15 जिलों में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर,भरी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

Weather Alert: झारखंड के इन 15 जिलों में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर,भरी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बना हुआ है जिसका झारखंड पर पूरी तरह से असर देखने को मिलेगा.मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात देखा जाएगा.वहीं आंधी तूफ़ान का भी असर देखने को मिलेगा.मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के 15 जिलों में भारी बारिश होगी. जिसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है, वही लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

इन 15 जिलो पर दिखेगा व्यापक असर

झारखंड के 15 जनवरी को जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उन जिलों में रांची,सिमडेगा,गुमला,लातेहार,लोहरदगा,गढ़वा,पलामू,चतरा,हजारीबाग,कोडरमा,गिरिडीह,बोकारो,धनबाद,रामगढ़,खूंटी जिला शामिल है.आज यहां के लोगों को भारी बारिश और वज्रपात से परेशान रहना है.

पढ़े पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक बारिश की बात की जाए तो लातेहार के चंदवा में 205 में मिलीमीटर बारिश देखने को मिली.वही कल यानी 25 अगस्त के दिन भी झारखंड के गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी,पलामू, चतरा, लातेहार, सरायकेला-खरसांवा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम भारी बारिश की संभावना जताई गई है.जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पढ़े कोल्हान प्रमंडल के जिलों का मौसम

वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 2 दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से खरकई और स्वर्णरेखा नदी उफान पर है.यदि अब भी बारिश का दौर नहीं थमा तो जमशेदपुर पर अब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.वही आज भी सरायकेला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बूंदबंदी शुरू हो गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Published at:24 Aug 2025 03:27 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.