✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड में नहीं थम रहा ठंड का कहर, कनकनी और शीतलहरी से लोगों का हाल बेहाल, पढ़े आज का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:33:14 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालात यह है कि अब राजधानी रांची अपने पुराने तेवर अपना चुकी है और हिल स्टेशन में तबदील हो चुकी है वहां का नजारा अब कुल्लू मनाली टाइप का दिख रहा है. खासकर राजधानी रांची के मेक्कुलकीगंज कांके की हालत और ज्यादा खराब है. बात अगर गुमला, खूंटी की करें तो यहां भी तापमान 2.5 डिग्री से भी नीचे जा रहा है. ठंड से शीतलहरी और कुहासा की वजह से झारखंड के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.

ठंड को देखते हुए बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां 

वही प्रशासन की कोशिश है कि ठंड की वजह से किसी को भी परेशानी ना हो इसी को देखते हुए केजी क्लास से 5 क्लास तक के स्कूल को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है.वही इसके ऊपर क्लास की टाइमिंग चेंज कर दी गई है.ठंड को देखते हुए प्रशासन ने ठंड की छुटियों को बढ़ा दिया है तो वहीं सड़क पर रह रहे लोगों के लिए भी अलाव अस्थायी आवास और कंबल की व्यवस्था की जा रही है.

आज भी दिखेगा झारखंड पर शीतलहरी का असर

मौसम विभाग का कहना है कि आज भी झारखंड के कुछ जिलों में घना कोहरा और शीतलहरी का असर देखा जाएगा, जिसको देखते येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय बनी हुई है, जिससे राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में वाहन लेकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों को थोड़ी सावधान बरतनी है दुर्घटना की संभावना है.

पढ़े कोल्हान प्रमंडल का हाल

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की जाए तो सरायकेला जिले में दोपहर के समय लोगों को ठंड से पूरी राहत मिल जा रही है, क्योंकि कड़क धूप लोगों को राहत दे रही है लेकिन शाम होती ही ठंडी हवाएं और ठंड लोगों को सताने लग रही है.रात काफी ज्यादा सर्द है. सुबह के 7:00 बजे तक यहां ठंड से लोगों का हाल खराब है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.