✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज 44 डिग्री जा सकता है झारखंड के इन जिलों का पारा, IMD ने हीटवेव को लेकर जारी किया अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 8:36:40 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले चार पांच दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. वही मौसम विभाग का कहना है कि आज यानि मंगलवार के दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में हिटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.वही लोगों ख़ास तौर पर सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.

  इन जिलों के लोग खास तौर पर रहें सावधान 

हालंकी पिछले 24 घंटे में कोल्हान के चाईबास, सरायकेला और जमशेदपुर में हल्की बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. आज खास तौर पर जमशेदपुर और सरायकेला में को लेकर लोगों को सावधान रहने को कहा गया है.आज कुछ जिलों में हिटवेव लोगों को परेशान कर सकता है.मौसम विभाग का कहना है कि आज अधिकांश जिलो का मौसम गर्म और सुष्क रहेगा और लू जैसे हालात देखने को मिलेंगे.

हीटवेव को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से आज खास तौर पर लू को लेकर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, जमशेदपुर, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में लोगों को सावधान करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के साथ सरायकेला में अधिकतम पारा 44 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, रांची, गुमला, खूंटी और हजारीबाग जैसे पठारी इलाकों में तापमान थोड़ा कम रहने की उम्मीद है लेकिन यहां भी गर्मी के एहसास लोगों को होगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान  

रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.