✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के कई जिलों का तापमान 30 डिग्री के पार, कड़क धूप और तपिश से छूट रहा पसीना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 19, 2026, 8:49:58 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में अब गर्मी की दस्तक हो चुकी है,जहां एकाद जिलों को छोड़कर सभी जिलों में अब गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है.हालांकी शाम होते होते फिर से एक बार मौसम में थोड़ी बहुत बदलाव देखने को मिल रही है. सुबह शाम में कुछ जिलों में लोग साल स्वेटर पहने नजर आ रहे है.गुमला को छोड़ कर पुरे झारखंड के मौसम की बात की जाए तो तापमान 10 डिग्री से ऊपर चढ़ चुका है. वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों का तापमान 13 से 14 डिग्री तक पहुंच चुका है.दोपहर के धूप और तपीश से अब लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.फिलहाल रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, में अधिक गर्मी देखने को मिल रहा है.

पढ़े आज के मौसम का हाल

वही आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा,देवघर, धनबाद,पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही गोड्डा और पाकुड़ जिलो की बात की जाए तो आनेवाले अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वही न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वही सुबह हल्का कुहासा रहने की संभावना है.

इन जिलों में पल पल बदल रहा है मौसम का हाल

वही बात अगर पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा की करें तो यहां रात और दिन के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है जिससे दोपहर में गर्मी और आपकी सर्दी की वजह से लोगों की तबीयत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है.अचानक मौसम में बदलाव होने की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है और अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है.मौसम विभाग ने बदलते मौसम के बीच लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी और स्वास्थ्य के प्रति ख्याल रखने को कहा है.

कोल्हान वासियों का गर्मी से छूट रहा पसीना

वही कोल्हान के चाईबासा और सरायकेला जिले की बात यहां तक जाए तो दोपहर के समय कड़क धूप खिल रही है वही अधिकतम तपमान 15 से 16 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर तापमान में और 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.जिससे साल स्वेटर और कम्बल लोग भूल जायेंगे.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.