☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:30 डिग्री से ऊपर पहुंचा झारखंड के अधिकांश जिलों का पारा, गर्मी से छूट रहा लोगों का पसीना, पढ़ें आज का मौसम

Weather Alert:30 डिग्री से ऊपर पहुंचा झारखंड के अधिकांश जिलों का पारा, गर्मी से छूट रहा लोगों का पसीना, पढ़ें आज का मौसम

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के अधिकतम  और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. जिसकी वजह से मार्च के पहले सप्ताह में ही लोगों को अप्रैल मई वाली गर्मी सताने वाली है.झारखंड के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा चूका है. वहीं जमशेदपुर की बात करें तो जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पिछले 24 घंटे में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्च में कितनी प्रचंड गर्मी पड़नेवाली है.जिस तरीके से मार्च में पारा चढ़ रहा है, उसको देखकर लोगों का पसीना छूट रहा है.

पढ़ें आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

वही आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों का मौसम समान्य रहेगा यानी शुष्क बना रहेगा. दोपहर के समय धूप निकलेगी तो वहीं रात के समय हल्की सिहरन महसूस होगी.वही लगातार बदलते मौसम के बीच लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. जिसको लेकर मौसम विभाग लोगों को अलर्ट कर रहा है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़ें अपने जिले का हाल

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36  डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 16 डिग्री रह सकता है.

Published at:02 Mar 2025 08:31 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhnadjharkhnad newsjharkhnad news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.