टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में प्रचंड गर्मी और हिटवेब का दौर अब शुरू हो चुका है.आलम यह है कि दोपहर के समय सूरज की तपिश और रात के गर्मी और पावर कट की वजह से लोगों का सोना भी मुश्किल हो चुका है. दोपहर में कड़क धूप और लू की वजह से घर से निकलने के लिए भी लोग सौ बार सोच रहे है.अधिकांश जिलो का तापमान अब 40 डिग्री तक पहुंचने के कगार पर है.वही आज यानी रविवार का मौसम की बात की जाए तो आज भी मौसम विभाग की ओर से झारखंड के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
कड़क धूप और पछुवा हवा ने जीना किया मुश्किल
मौसम विभाग का कहना है कि पछुवा हवा चलने की वजह से झारखंड में गर्मी का तेवर और बाढ़ जाएंगे, जहां तापमान 40 से 42 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड का तापमान अगले 2 दिन के अंदर और दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है.आज रविवार के दिन भी पुरे झारखंड का मौसम पूरी तरह से सुष्क रहेगा जहां कड़क धूप और पछुआ हवा कहर बरपायेगी.
अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
वही 20 और 21 अप्रैल को लेकर मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी झारखंड के जिलों में गढ़वा, पलामू, पलामू, चतरा, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है, जहां के लोगों को सावधान रहना है.अगले 2 दिनों में इन जिलों का तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच पहुंच सकता है.
इस दिन से मौसम बदलने की उम्मीद
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 22 अप्रैल तक झारखंड के मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा हलांकि इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत है फिलहाल आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है.अगले 3 दिनों तक झारखंड के लोगों को कड़क धूप से बचना है और घर से निकलते समय खुद को हाइड्रेट करना है यानी पानी पीना है और खाना खाकर घर से निकलना है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.