☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:जबरदस्त फॉर्म में है दक्षिण पश्चिम मानसून,आज इन चार जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत

Weather Alert:जबरदस्त फॉर्म में है दक्षिण पश्चिम मानसून,आज इन चार जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राज्य में इन दिनों बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण पूरी तरह से अपना असर दिखा रहा है. वही दूसरी तरफ से दक्षिण पश्चिम मानसून भी जबरदस्त फॉर्म में है जिसकी वजह से झारखंड में झमाझम बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में अधिक बारिश की बात की जाए लातेहार में 54.6 मिलीमीटर सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 37.5 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वही सोमवार के मौसम की बात क्यों की जाए तो आज भी झारखंड में पूरी तरह से बारिश की संभावना है.

आज भी झारखंड में होगी जबरदस्त बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.वही अन्य जिलों में सामान्य और मध्यम दर्जे की बारिश होगी. अभिषेक आनंद का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण पुरी तरीके से झारखंड में अपना असर दिखा रहा है. दक्षिण पश्चिम मानसून भी सक्रिय हैं.

आज इन चार जिलो के लोगो को सावधान रहने की जरूरत

मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलो में भारी बारिश को लेकर लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी सिमडेगा शमिल है.इन जिला के लोगों को आज सचेत रहने की ज़रूरत है.वही सरायकेला खरसावां चतरा, गढ़वा, हज़ारीबाग़, बोकारो, पलामू लातेहार में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पढें अपने जिलो का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Published at:19 Aug 2024 09:15 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.