✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी ने बदल दिया झारखंड का मौसम, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 24, 2026, 8:22:00 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन-चार दिनों से झारखंड के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.जिसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली थी.वह एक बार फिर हिमालय प्रदेश में हो रहे बर्फबारी की वजह से झारखंड के मौसम ने  करवट ले लिया. जहां पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जिसकी वजह से एक बार फिर ठंड का असर देखा जा रहा है.आपको बताएं कि पिछले 24 घंटों का दौरान रात के समय लोगों को काफी ज्यादा ठंड का एहसास हुआ यह सब ठंडी हवाओं की वजह से हुई है जिसे कनकनी है.

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

वही बात अगर आज आनी शनिवार के मौसम की जाए तो आज झारखंड का मौसम साफ़ रहेगा.अधिकांश जिलो में कड़क धूप खिलेगी, तो वही कनकनी से भी लोगों को राहत मिलेगी.हालांकी मौसम विभाग का कहना है कि भले ही झारखंड में ठंड का असर कम हुआ है लेकिन अभी भी लोगों को ठंड से बच कर रहने की जरूरत है.खासकर बच्चे और बुजुर्गों को सुबह और शाम के समय खास ख्याल रखें वरना ठंड लगने की अभी भी संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी ने बदल दिया मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई न्युनतम तापमन भी 1 डिग्री की वृद्धि हुई है.मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के अधिकतम तापमान में और वृद्धि दरज की जाएगी.आपको बता दे कि ठंड कम होने की वजह से अब स्कूल में जहां रौनक लौट आई है तो वही अब सड़कों पर भी रौनक दिखाई दे रही है एक तरफ जहां ठंड की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकलना चाह रहे थे तो वहीं अब बाजारों में भी भीड़ देखी जा रही है जिससे दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान आई है.

पढ़े कोल्हान के मौसम का हाल 

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान दिन के समय कड़क धूप खिली रही लेकिन देर रात यहां ठंड का एहसास लोगों को हुआ.वही सरायकेला में सुबह-सुबह काफी ज्यादा ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है. हालांकी दिन भर लोगों को साल स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.