टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 2 दिनों से मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, जहां कुछ जिलों में तेज धूप के कारण लोग परेशान है तो वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से राहत मिली है. वहीं, आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा, जहां कुछ जिलों में कड़क धूप लोगों को परेशान करेगी तो वहीं ठंडी हवा और हल्की-फुल्की बारिश से लोगों को राहत महसूस हो सकती है.
28 से 30 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि हल्की-फुल्की बारिश से हवा में नमी और गर्मी बढ़ सकती है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है.मौसम विभाग की ओर से 28 से 30 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना देखने को मिल सकती है. विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है ताकि किसी के साथ कोई अनहोनी न हो.
इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग की ओर से आज जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें दुमका, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.इसके अलावा रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.आज जमशेदपुर में 50 से 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंडक मिलेगी.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.