✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert :रांची का पारा 40 के पार, झारखंड के कई हिस्सों में आज तापमान में 6-7 डिग्री का इजाफा, देखिए आपके इलाके का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:01:19 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान रेमन का असर पिछले तीन दिनों से झारखंड में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन मौसम विभाग की माने तो अब यह चक्रवर्ती तूफान अब झारखंड में कमजोर पड़ चुका है, जिसकी वजह से इसका असर अब झारखंड में कम हो गया है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की स्थिति देखी गई. तेज रफ्तार से हवाएं चली. वहीं राजधानी रांची का तापमान 40 डिग्री को पार चुका है.आज भी झारखंड के कुछ जिले में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है 

आज अधिकांश जिलों में उमसवाली गर्मी से चढ़ेगा पारा

 वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के पलामू चतरा और गढ़वा जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, वही वज्रपात की स्थिति देखी जाएगी. जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, वहीं बात की जाए अधिकतम तापमान की तो बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आयेगी, वहीं हल्की बारिश की वजह से मौसम में उमस बढ़ेगी जिससे अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक तक पारा चढ़ने का अनुमान है यानी गर्मी से लोगों को आज राहत नहीं मिलेगी.  

पढ़ें अपने जिलों का संभावित तापमान

 वही आज राज्य के संभावित जिलों के तापमान की बात की जाए तो गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो है न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.वहीं कोड़रमा, चतरा, लातेहार, गढ़वा और पलामू अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, और पश्चिम सिंहभूम में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सिल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया जा सकता है. 

Tags:jharkhandjharkhand weather

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.