✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:रांची में पिछले 1 सप्ताह से माइनस में रिकॉर्ड किया जा रहा है पारा,ठंड से टूटा 20 साल का रिकॉर्ड 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:37:12 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में ठंड का कहर जारी है, एक तरफ जहां शीतलहरी, कुहासा और ठंडी बर्फीली हवाएं लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर चुकी है, तो वहीं राजधानी रांची, हज़ारीबाग, खूंटी की हालत और ज्यादा यह खराब है जहां ओस बुन्दे अब जम रही है. पिछले 1 सप्ताह से रांची के मैक्लूसकीगंज का पारा माइनस डिग्री में चल रहा है.आलम यह है कि अब घर की दीवार, छत और खेतों में ओस की बूंदे बर्फ में तबदील हो चुकी है.वही कांके का भी कुछ यही हाल है,जहां पारा माइनस डिग्री में चल रहा है.कभी हिल स्टेशन के नाम से चर्चित राजधानी रांची ने अपने पुराने तेवर अपना लिए है और पूरी तरह से शिमला मनाली में तब्दील हो चुकी है.

 बुजुर्ग बच्चों और मजदूरों पर पड़ रहा है ज्यादा असर

 ज्यादा असर बुजुर्ग बच्चों और मजदूरों पर पड़ रहा है, जो रोज दिहाड़ी कर अपने घर का भरण पोषण करते है.ठंड वजह से दिहाड़ी मजदूर सुबह-सुबह घर से निकल रहे है जिसकी वजह से उनकी तबीयत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है.मौसम विभाग की माने से 16 जनवरी तक झारखंड में ठंड से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.

ठंड से टूटा 20 साल का रिकॉर्ड 

आईएमडी के अनुसार राजधानी रांची के मैक्लूसकीगंज में जिस तरीके से बर्फ की परत जमी है वह पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान  की बात की जाए तो सबसे गर्म जिला चाईबासा रहा.वही सबसे कम तापमान राजधानी रांची के मैक्लूसकीगंज का दर्ज किया गया, जहां पारा माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. खूंटी का 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान  में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.

कोल्हान की राते ज्यादा सर्द 

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की करें तो यहा दोपहर के समय कड़क धूप खिल रही है लेकिन ठंडी बर्फीली हवाएं लोगों को खूब सता रही है.हालांकी दोपहर में लोगों को ठंड से राहत तो मिल रही है लेकिन सुबह और रात में ठंड लोगों का जीना मुहाल कर रही है.खासकर रातें काफी ज्यादा ठंड है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.

Tags:jharkhand weather updatejharkhand weather update 2025jharkhand weatherjharkhand weather todayjharkhand weather newsweather update biharweather of jharkhandjharkhand today weatherjharkhand weather videojharkhand weather alertweather updateimd weather updatejharkhand weather reportweather update indiaweather ranchi jharkhandjharkhand rain updateweather updatesjharkhand weather yello alertweather dhanbad jharkhandjharkhand weatheweather jamshedpur jharkhandtoday weather updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.