✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: 31 मई तक झारखंड में गरज के साथ बारिश,इन जिले के लोग वज्रपात से रहें सावधान,पढें IMD का ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:29:29 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है. जहां झारखंड के अधिकांश जिलो में बारिश हो रही है, तो वही तेज हवाओं की वजह से मौसम पूरी तरह से ठंडा ठंडा कूल कूल हो चुका है,जिससे लोग राहत की सांस ले रहे है. वहीं वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को अलर्ट किया जा रहा है.वही केरल में मानसून के दस्तक के साथ ही झारखंड में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है जिससे लोगों को गर्मी से घबराने की जरूरत नहीं है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा झारखंड के मौसम का हाल

पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए आदिकांश जिलो में गरज के साथ बारिश हुई, वही तेज हवाओ ने मौसम को सुहाना कर दिया.हालंकी दोपहर के समय कुछ जिलों में कड़क धूप खिली लेकिन दोपहर के बाद मौसम ने करवट लिया और मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया.वही मौसम ठंडा होने की वजह से झारखंड का पारा गिर रहा है जहां 36 डिग्री से झारखंड का पारा 28 डिग्री पर पहुंच चुका है.

अगले 31 मई तक झारखंड में झमाझम बारिश होगी

मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 31 मई तक झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा. जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कोल्हान में सामान्य से अधिक तेज गति से हवाएं चलेंगे जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वही मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.

आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

वही आज यानि सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है. वही कुछ जिलों में दोपहर के बाद मौसम बदलेगा यानी झारखंड में आज मौसम का मिल जुला असर देखा जाएगा.झारखंड में 31 मई तक वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.

अगले 3 दिनों में तपमान में नहीं आएगा कोई बदलाव

वहीं झारखंड के तापमान की बात की जाए तो आनेवाले अगले 3 दिनों तक झारखंड के तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना दिखाई नहीं दे रही है.जिस तरह से पिछले एक सप्ताह में झारखंड के तापमन में 8 से 10 डिग्री की गिरावट आई है,उससे मौसम पूरी तरह से ठंडा हो चुका है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे में सरायकेला में गर्मी ने लोगों को सताया

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में दोपहर के समय गर्मी ने खूब सताया.हालांकी जमशेदपुर में शाम के बाद मौसम ने करवट ली और रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा हो गया, लेकिन सरायकेला में कड़क धूप और गर्मी से लोग बेहाल दिखे.वही आज भी सरायकेला में सुबह से ही कड़क धूप निकली हुई है.जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.