✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड में 3 दिन और सताएगी बारिश, आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:04:22 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को अभी और 3 दिनों तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है मौसम विभाग की माने तो 20 जुलाई तक झारखंड में अभी झमाझम बारिश होने की संभावना है.वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.मौसम विभाग की माने तो आज से 20 जुलाई तक झारखंड में लगातार बारिश की संभावना है.

बिहार की ओर आगे बढ़ रहा है मानसून का ट्रफ़

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम और उसके बाहर के आस-पास इलाकों में एक दबाव बना है जिसकी वजह से एक चक्रवाती परिसंचरण अब बिहार की ओर बढ़ रहा है.मौसम विभाग की माने तो मानसून का ट्रफ़ पश्चिम बंगाल क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है. जिसका असर अगले 4 दिनों तक झारखंड पर देखने को मिलेगा.जिससे झारखंड के कुछ जिलों में झमाझम तो कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश का असर देखा जाएगा.

पढे कोल्हान का मौसम 

वही पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाये तो सरायकेला में दोपहर 2:00 बजे के बाद झमाझम बारिश बारिश हुई वही अन्य जिलों में भी हल्की फुल्की बारिश देखी गई. वही आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज सुबह-सुबह सरायकेला में धूप निकली हुई है.

अगले 2 दिनों में 1  डिग्री चढ़ सकता है झारखंड का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई हो तो वही न्युनतम तापमान भी एक डिग्री चढ़ चुका है.वही आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की और बधोतारी हो सकती है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.