✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में अगले तीन दिनों तक नहीं थमेगा बारिश का दौर, आज इस जिले के लोग रहें सावधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:25:24 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार बारिश से परेशान लोगों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई जहां मौसम विभाग की माने से 16 जुलाई के बाद झारखंड में बारिश का दौर कुछ समय के लिए थम सकता है. हलांकी 15 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.वही इस क्रम में वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.वही 16 जुलाई के बाद झारखंड में 1 सप्ताह तक लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.

16 जुलाई के बाद झारखंड में थम जाएगा बारिश का दौर

मौसम विभाग की माने तो मानसून का ट्रफ़ उत्तर बिहार की ओर प्रवेश करेगा. जिसकी वजह से 16 जुलाई के बाद झारखंड में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है हलांकि कई जिलों में पूरी तरह से बारिश रुक सकती है. इसके बाद एक बार फिर झारखंड पर मानसून के बादल मंडरा सकते है.जो लोग बारिश की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे और घरों में कैद हो चुके थे वाह लोग अब रात की सांस ले सकते है.

अब तक झारखंड में हो चुकी है रिकॉर्ड तोड़ बारिश

आपको बताये कि इस बार जिस तरह से समय से पहले मानसून ने झारखंड में दस्तक दिया. वही पिछले 41 दिनों में झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. मौसम विभाग की माने तो 1 जून से अब तक 69% अधिक बारिश हो चुकी है.वही राजधानी रांची में 150% तो पूर्वी सिंहभूम 157% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है.जो सामान्‍य से बहुत ज्‍यादा अधिक है.

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 12 जुलाई शनिवार के दिन झारखंड के कुछ जिलों में रुक रुक कर या हल्की फुल्की बारिश दिनभर होती रहेगी. वही तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है. जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.वही 13 जुलाई को झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना को देखते अलर्ट जारी किया गया है.

कोल्हान में बारिश से मिली राहत

वही कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है.शुक्रवार के दिन भर यहां हल्की फुल्की धूप देखने को मिली. हलांकी बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही. वहीं आज शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी सरायकेला में सुबह से ही हल्की धूप निकली है.जिससे लोग राहत की सांस ले रहे है.

अगले 24 घंटे में 1 डिग्री और बढ़ सकता है झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम और न्युनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है वही मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.