✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में 3 से 7 मई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 8:01:07 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया है.हालांकि कुछ जिलों में अभी भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.कहीं रात में पतली चादर की जरूरत पड़ रही है तो कहीं ठंडी हवा चलने से लोगों को सिहरन भी महसूस हो रही है.वहीं आज यानी रविवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

इन जिलो में आज बारिश की संभावना

आज खासतौर पर झारखंड के पूर्वी और मध्य जिलों जैसे रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह और देवघर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.इसके अलावा पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा और चतरा में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है, जहां गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 से 7 मई के बीच झारखंड के पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है और मौसम सुहाना बना रहेगा.

7 मई तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम

तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है, इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में झारखंड के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद फिर गिरावट देखने को मिलेगी. यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो 7 मई तक झारखंड का मौसम बदला हुआ ही रहेगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand WeatherRain AlertThunderstorm WarningLightning AlertHeavy RainStrong Wind AlertIMD AlertRanchi WeatherJharkhand RainWeather Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.