✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज भी झारखंड में दिखेगा बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टी का कहर, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी,पढ़ें कब मिलेगी राहत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:53:10 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पिछले 2 दिनों से बदला हुआ है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाये तो राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हुई तो वहीं ओलावृष्टि भी हुई. वहीं तेज हवाओं के साथ गरज और वज्रपात भी कई जिलों में देखने को मिला.बारिश से एक तरफ जहां तापमान में गिरावट आयी है, तो वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है.

आज भी झारखंड में दिखेगा बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टी का कहर

वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.वहीं रविवार को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे हालांकि बूंदबंदी किसी-किसी जिले में हो सकती है. वहीं सोमवार से एक बार फिर झारखंड का मौसम सामान्य होने की संभावना जाती गई है वहीं धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में भी बढोत्तरी होगी जिससे लोगों को फिर से गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28  डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 और 15 डिग्री रह सकता है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.