✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में भारी गिरावट, 24 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 23, 2026, 9:46:22 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह से बदला हुआ है. जहां गरज के साथ बारिश हो रही है तो वही कई जिले में वज्रपात भी देखी गई जहां अब तक झारखंड में छह लोगों की मौत हो चुकी है.वही लगातार हो बारिश की वजह से अब झारखंड के तापमान पर भी इसका असर पड़ा है जहां सामान्य से 5  डिग्री नीचे तापमान जा चूका है.रात के तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री नीचे जा चूका है.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है आपको बता दे कि मार्च के शुरूआत से प्रचंड गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी लेकिन बारिश की वजह से लोगों को राहत महसुस हो रही है.

पिछले एक सप्ताह से झारखंड में रुक रुक कर हो रही है बारिश

अब बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले में बारिश देखने को मिल रही है वही आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाये तो आज भी झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा आज भी राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश देखी जाएगी. मौसम विभाग का का कहना है कि वह मौसम खराब होने से पहले घर में सुरक्षित लौट जाए.

 24 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना

पूर्वानुमान है कि 24 मार्च को झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा वही मौसम साफ होते ही झारखंड के लोगों को गर्मी एक बार फिर सता सकती है जहां तापमान 45 डिग्री तक डिग्री तक बढोतरी की संभावना है इस दौरान लोगों का पसीना छूट सकता है.25 और 26 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे.इस दौरान तापमान क्रमशः 30, 32 और 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं 27 28 मार्च को एक बार फिर झारखंड के मौसम का मिजाज बदलेगा जहां गरज के साथ बारिश शुरू हो सकती है.जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी.वही वज्रपात की भी सम्भावना जतायी गयी है मौसम विभाग के अनुसार पिछले 7 साल में इस साल मार्च के महीने में इतनी बारिश और ठंड रिकॉर्ड की गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJjJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.