टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है एक तरफ जहां दिन भर कड़क धूप से गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है तो शाम होते ही बारिश शुरू हो रही है जिससे लोगों को राहत मिल रही है.वही जमशेदपुर सरायकेला और चाईबासा जिले की बात करे तो देर रात से यहां रविवार की सुबह तक बारिश हो रही है जहां तेज हवा भी चल रही है. जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है.
अगले 3 दिनों तक झारखंड में बारिश से राहत नहीं
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाताया है कि आनेवाले अगले तीन दिनों तक झारखंड के मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा, जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वही वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है जिससे लोगों को अलर्ट किया गया है.मौसम विभाग की ओर से बारिश और वज्रपात को लेकर जिन जिलो के लोगों को सावधान किया गया है उन जिलों में रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी शामिल है.
4 से 5 डिग्री की आएगी गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि लगातार झारखंड में बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी जिससे 4 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी.वही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले अगले कुछ दिनों तक झारखंड के लोगों को बारिश से रात मिलने की उम्मीद नहीं है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.