टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों बदला हुआ है जहां झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जिलों में आंशिक बादल दिखाइ दे रहे है तो वहीं कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल रही है.वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है.मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा हालांकी 13 मार्च के बाद झारखंड के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
आज और कल झारखंड के इन जिलों में होगी गरज के साथ बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज और कल यानी 11 और 12 मार्च को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश हो सकती है.हालंकी तापमान में बढोतरी या गिरावट की कोई संभावना नहीं जताई है.आईएमडी के मुताबिक 13 14 और 15 मार्च के दौरान झारखंड के मौसम में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
पढ़े पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम का हाल
24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में हुई जहां 42.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई वही सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 36.1 रिकार्ड किया गया.सबसे कम तापमान लातेहार जिला में 17.01 डिग्री सेल्सियस रहा.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.